फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में बच्चे को जन्म दिया

Thu, 22 Oct 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा के त्योहार पर अपने गांव सूरजपुर जा रही एक महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को जन्म दिया। बाद में उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



छतरपुर जिले के सूरजपुर गांव निवासी रामबली की पत्नी सुनीता इटावा में मजदूरी करती थी। दशहरा की छुट्टी के चलते बुधवार की शाम रोडवेज बस से छतरपुर के लिए अपने भाई के साथ रवाना हुई। औरैया से जालौन की ओर बस जाते समय महिला को प्रसव पीड़ा हुई।
विज्ञापन



बस में मौजूद महिला यात्रियों ने उसकी मदद की। बस में ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बाद में रोडवेज बस के चालक व परिचालक ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें