फोटो - 01 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत सोशल मीडिया
उरई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ अक्तूबर को जिले में आएंगे। मुख्यमंत्री जिले को कई सौगातें दे सकते हैं। वह कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के मैदान में उतरेगा। इसके बाद वह कार द्वारा इंदिरा स्टेडियम स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।
जिले में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय ने इंदिरा स्टेडियम पहुंचकर जनसभा स्थल का जायजा लिया। जिले में उनका नून नदी के उद्गम स्थल पर जाने का कार्यक्रम लगा था, लेकिन बारिश के चलते कार्यक्रम निरस्त हो गया था।