उरई। ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर के बीच संचालित होने वाली छपरा मेल ट्रेन नंबर 11123-24 का संचालन झांसी कानपुर रेलखंड फेरों में कटौती कर चलाने से यात्रियों में खासी नाराजगी है।
बता दें कि रेल प्रशासन में दो दिसंबर से इस रेलखंड से गुजरने वाली झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर छपरा मेले के फेरों में कटौती की है। जबकि झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस को 40 दिन के लिए निरस्त कर दिया है। इन ट्रेनों के फेरों में कटौती और निरस्तीकरण होने से खासतौर से दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है।
सोमवार को इस रेलखंड की दो ट्रेनों संचालन नहीं हुआ। जिसमें कोलकाता से झांसी आने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस नंबर 22198, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली ट्रेन नंबर 11123 छपरा मेल निरस्त रही। इन ट्रेनों से कानपुर से लखनऊ, गोरखपुर, छपरा बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि अभी जब कोहरा नहीं हुआ तब ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। रेल प्रशासन को इन ट्रेनों को सुचारू रूप से चलाना चाहिए। क्योंकि सड़क मार्ग से यात्रा करना महंगा होता है। इसके अलावा रेल यात्रा सुरक्षित है।