स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सुरक्षा में कोई चूक न हो इसलिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर पु़लिस ने होटल में ठहरे बाहरी लोगों के आईडी प्रूफ की भी पड़ताल की। देर रात हुई छापामारी से होटल कर्मी सहम गए। कु छ होटलों में स्थानीय लोगों के बिना आईडी के ठहराने पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की बात
कही है। रविवार को दिन भर जीआरपी व पुलिस ने स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेनाें की सघन चेकिं ग की। इस दौरान स्टेशन पर भी मेटल डिटेक्टर से बैग आदि सामानाें की तलाशी ली। डिब्बाें में हुई अचानक चेकिंग से यात्रियाें में हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर एके यादव ने बताया कि यह विशेष चेकिंग अभियान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर
चलाया गया है। वहीं, एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर कोतवाल जेपी यादव ने अपने फोर्स के साथ होटल में ठहरे लोगाें की जांच पड़ताल की। उन्हाेंने होटल में ठहरे लोगों की
आईडी प्रूफ को भी कन्फर्म किया। इस दौरान गोपालगंज स्थित होटल में कुछ स्थानीय लोग कमरे में मिले। जिस पर पुलिस ने होटल संचालक को हिदायत दी। एसपी ने बताया कि जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम है। स्वतंत्रता दिवस पर रूटीन चेकिं ग करवा ली है।