फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी, कदौरा सील, मरीज व तीमारदार परेशान

विज्ञापन
कदौरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सील कराते चिकित्सा अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। बुधवार को धोबीपुरा निवासी स्वास्थ्य कर्मी के पुत्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर कदौरा कस्बे में हड़कंप मच गया था। गुरुवार को चिकित्सा अधीक्षक ने सीएचसी परिसर को सील कराकर सैनिटाइज कराया, साथ ही युवक के संपर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों की भी सूची बनवाई। उन्होंने हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण कर युवक के संपर्क में आए एक दर्जन लोगों को सैंपल जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी की ड्यूटी कोविड 19 में लगी है उसका पुत्र उसे छोड़ने और लेने सीएचसी आता था, इसलिए एहतियातन दो दिन के लिए सीएचसी को सील कर बंद कर दिया गया है साथ ही पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है वहीं युवक के संपर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों की सूची भी बनाई जा रही है, उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। सीएचसी सील होने से आए हुए मरीज व उनके तीमारदार खासे परेशान दिखे। एसडीएम कौशल कुमार ने कहा कि हॉटस्पॉट एरिया को पूरी तरह बैरिकेडिंग कराया है और पूरे क्षेत्र को लगातार नगर पंचायत के कर्मचारी सैनिटाइज कर रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति हॉटस्पॉट क्षेत्र में अनावश्यक घूमता नजर आया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें