फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: थाना प्रभारी हत्याकांड में महिला सिपाही पर आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कुठौंद थाना परिसर में हुए चर्चित थाना प्रभारी हत्याकांड में जेल में बंद महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की बुधवार को जनपद न्यायाधीश की अदालत में पेशी हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य पाए और उस पर आरोप तय कर दिए। इसके साथ ही अदालत ने मामले में गवाहों की गवाही दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए। मामले में गवाही 15 जुलाई को होगी। पेशी के बाद महिला सिपाही को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला कारागार झांसी वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


5 दिसंबर 2025 की रात कुठौंद थाने में तैनात थाना प्रभारी अरुण राय की थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना ने पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी थी। थाना प्रभारी की पत्नी माया राय ने अगले दिन 6 दिसंबर 2025 को महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने 7 दिसंबर 2025 को मीनाक्षी शर्मा को उरई रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। विस्तृत विवेचना के बाद पुलिस ने 8 मार्च 2026 को आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी।
घटना को सात माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आरोपी महिला सिपाही को अब तक जमानत नहीं मिल सकी है। इस दौरान उसकी कई बार अदालत में पेशी हो चुकी है। बुधवार को आरोप तय होने के साथ ही मामले का ट्रायल औपचारिक रूप से आगे बढ़ गया है। अब 15 जुलाई को होने वाली गवाही में अभियोजन पक्ष के गवाह के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें