फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू पर वसूली का आरोप, हंगामा

Fri, 16 Jun 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
धरने पर बैठी महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। मृतक आश्रित को नौकरी देने के एवज में बाबू द्वारा सुविधा शुल्क मांगने से खफा महिला ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में हंगामा किया। इसके साथ ही वह दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि उसके पति की मृत्यु के सात महीने गुजरने के बाद भी उसके बेटे को नौकरी नहीं दी जा रही है। साथ ही पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा के साथ फंड का भुगतान अब तक नहीं किया गया। कहा कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं होगी, वह धरना खत्म नहीं करेगी।
विज्ञापन

कालपी क्षेत्र के  ग्राम बाबई निवासी बिटोली ने सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक केके गुप्ता पर पुत्र को मृतक आश्रित में नौकरी दिलाने व अन्य विभागीय भुगतान कराने के एवज में डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप लगाया और हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि पैसा लेने बाद भी लिपिक ने अब तक पुत्र को नौकरी नहीं दिलाई और न ही कोई विभागीय भुगतान कराया। लिपिक द्वारा पैसे लिए जाने की बात उसके मोबाइल में रिकार्ड है। महिला ने बताया कि उसके पति कैलाश प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्र रेढ़र में स्वच्छकार के पद पर तैनात थे। 22 अक्तूबर 2016 को उनका अचानक निधन हो गया था। तभी से वह सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रही है। उसके पुत्र अमरदीप को अब तक मृतक आश्रित कोटे से नौकरी नहीं दी गई। साथ ही विभाग द्वारा अब तक कोई भुगतान नहीं किया गया, उसकी पेंशन भी अब तक शुरू नहीं की गई।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
सीएमओ अल्पना बरतारिया का कहना है कि महिला द्वारा लिपिक के खिलाफ लगाए गए आरोप की जांच कराई जा रही है। यदि लिपिक दोषी होंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जहां तक विभागीय भुगतान की बात है तो महिला ने अब तक उत्तराधिकार प्रमाणपत्र के साथ साथ अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी कागज भी उपलब्ध नहीं कराए हैं जिससे भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें