फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की कुएं में गिरकर मौत

Thu, 15 Jun 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
सरावन। गोहन थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय मासूम की घर के दरवाजे स्थित कुएं में गिरकर मौत हो गई। परिजन मित्र के बेटी की शादी में शिरकत करने के लिए आए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा किया। बेटी की मौत से घर में कोहराम मचा है। सरावन गांव स्थित अमखेड़ा नाका पर रहने वाले अरविंद बुधवार देर रात बदनपुरा नोका स्थित मित्र राजेश बरार की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए परिजनों संग गए थे। रात 9 बजे बारात के वक्त जहां द्वारचार की रस्में अदा की जा रही थीं, उसी दौरान अरविंद की छह साल की बेटी पूजा घर के बाहर बने कुएं के चबूतरा पर जाकर सो गई थी। जबकि परिजन बारातियों के स्वागत सत्कार मेें जुट गए। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक पूजा नजर नहीं आई तो हड़कंप मच गया। इसी बीच दरवाजे पर बने कुएं में लोगों ने पूजा का शव देखा तो अफरातफरी मच गई। परिजनों के मुताबिक पूजा नींद में होने की वजह से कुएं में गिरी है। परिजनों ने किसी भी रंजिश से भी इंकार किया है। गोहन थाना पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूजा का शव घर लाया गया तो मां बार बार लिपट कर रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें