फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहेतों को खाद बांटने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
समिति में हंगामा करते किसान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
ऊमरी। सहकारी संघ ऊमरी में क्षेत्र के किसानों ने कर्मचारियों पर चहेतों को खाद बांटने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। बवाल बढ़ता देख समिति के कर्मचारियों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने किसानों को शांत कराकर खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से यूरिया खाद की किल्लत है। खाद न मिलने से ग्राम छोना मानपुरा, धूता, बहराई, ऊमरी सहित आधा दर्जन गांव के किसान बार-बार समितियों के चक्कर लगाने को मजबूर है। शुक्रवार सुबह किसानों को जानकारी मिली कि ऊमरी सहकारी समिति में करीब 500 बोरी खाद पहुुंची है तो सुबह सात बजे से ही समिति के बाहर सैकड़ों किसानों की भीड़ लग गई। सुबह जैसे ही समिति के कर्मचारी पहुंचे वैसे ही खाद का वितरण शुरू हुआ। वितरण शुरू हुआ ही था कि कुछ किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि समिति के सचिव अपने चहेतों को खाद का वितरण कर रहे हैं जबकि वह सुबह से लाइन लगाए हैं। कर्मचारी लाइन के बीच में से अपने लोगों को खाद दे रहे हैं।
हंगामा देख कर्मचारियों ने खाद वितरण बंद करा कर समिति पर ताला डाल दिया। इससे किसान और उग्र हो गए। मामले को बढ़ता देख समिति के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नियमानुसार आधार कार्ड लेकर किसानों को खाद का वितरण कराया। वहीं समिति के सचिव भगवती प्रसाद का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है समिति में नियमानुसार खाद बांटी जा रही थी, कई दिनों बाद सिर्फ पांच सौ बोरी की खाद मिली थी और किसान अधिक थे, जिस वजह से हंगामा हुआ। पुलिस आने पर शांति से खाद का वितरण करा दिया गया। देर रात तक एक और 500 बोरी की गाड़ी आ जाएगी, जिससे क्षेत्र के सभी किसानों को खाद मिल जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया खाद की दुकानों का निरीक्षण
कालपी। उपजिलाधिकारी कालपी जयेंद्र कुमार ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ गुप्ता खाद भंडार, सत्यम फर्टिलाइजर, किशोर खाद भंडार, आईएफडीसी कृषक सेवा केंद्र टरननगंज, सिंह ट्रेडर्स महेबा, खुशबू ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। दुकानों में स्टॉक तथा बिक्री रजिस्टर अपूर्ण मिले वहीं साइन बोर्ड भी नहीं थे। उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को भेज दी है।

पुलिस की मौजूदगी में होता खाद वितरण- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें