सफाई कर्मी समेत 28 और कोरोना संक्रमित
उरई/कोंच/कालपी। जिले में शुक्रवार को 28 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1216 हो गई। जिसमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है। 935 व्यक्ति ठीक हो चुके है। इस समय 226 एक्टिव केस है।
कालपी में शुक्रवार को सीएचसी में 107 लोगो के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जिससे 5 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें एक नगर पालिका का सफाई कर्मचारी भी शामिल है। गणेशगंज मोहल्ला, फूलपुरा व ग्राम काशीरामपुर के एक एक मरीज पॉजिटिव पाए गए है। कोंच में बाजार के दुकानदारों और व्यापारियों की कोरोना एंटीजिन जांच की गई। जिसमें मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी व जयप्रकाश नगर निवासी एक एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इन दोनों की दुकानें आर्यावर्त बैंक के आसपास हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को 146 लोगों की जांच की गई जिसमें दो पॉजिटिव निकले। उधर, नदीगांव सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेन्द्र भिटौरिया ने बताया कि 82 लोगों की जांच की गई जिसमें ग्राम धंजा निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आई है। अब तक 45 हजार से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है और शुक्रवार को सात संक्रमित ठीक होकर घरों को लौट गए।