फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवाहे का पैर फिसला, कुएं में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जगत पर चढ़ीं बकरियों को बचाने के चक्कर में पैर फिसलने से चरवाहा कुएं में गिर गया। यहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। कुएं में रस्सी डालकर चरवाहे को बाहर निकाला गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के विजवाहा निवासी रामबाबू (52) पुत्र स्वर्गीय बलराम शुक्रवार की सुबह बकरियां चराने गए थे। शाम को लौटते समय कुछ बकरियां गांव में कुएं की जगत पर चढ़ गईं। इन्हें भगाने के चक्कर में रामबाबू कुएं के पास पहुंचे। तभी पैर फिसल गया। इससे वह कुएं में गिर गए। रामबाबू को कुएं में गिरता देख आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से रामबाबू को कुएं से बाहर निकाला गया। परिजन अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र दिनेश बाबू, नरेश बाबू व परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें