फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंदी का दिन बदलने पर हंगामा

Tue, 27 Dec 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कालपी में व्यापारियों के बीच होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार की जगह गुरुवार को बाजार बंदी का दिन त. करने को लेकर व्यापार मंडल की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इस मुद्दे को लेकर व्यापार मंडल दो फाड़ हो गया है। कई व्यापारियों ने इस पर तीखा विरोध जताया। एक गुट ने बंदी को लेकर प्रस्ताव पास कर लिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। मंगलवार की शाम व्यापार मंडल
विज्ञापन


अध्यक्ष मुन्ना चौधरी के ट्रांसपोर्ट पर व्यापार मंडल की बैठक व्यापारी नेता जय खत्री की अध्यक्षता में बुलाई गई थी। बैठक में पिछली कार्यवाही के बाद जैसे ही रविवार की जगह गुरुवार को बाजार बंदी का प्रस्ताव रखा गया, वैसे ही हंगामा शुरू हो गया। व्यापारियों के एक गुट के राहत रहमान, गोविंद सोनी, निखिल धवन, शानू, मुजीब, इरफान बंटू, समीर ,रानू

आदि ने इसका तीखा विरोध किया। इसे लेकर व्यापारियों में जमकर बहस हुई। हंगामे के बावजूद व्यापारियों के दूसरे गुट ने बंदी का दिन बदलने प्रस्ताव पास कर लिया। उधर बैठक के
विज्ञापन


पहले तक मौजूद रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष मुन्ना चौधरी  ने मामले से दूरी बनाए रखी। इसे लेकर व्यपारियों में खासी चर्चा रही। व्यापार मंडल की बैठक में वरिष्ठ व्यापारी नेता जय खत्री, महामंत्री सुनील पटवा, साजिद खान, प्रदीप सिंह, अंकित, अनिल सहित काफी संख्या में व्यापारी भाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें