फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली गई मोटर, पानी मिलने से राहत

विज्ञापन
8 मई को प्रकाशित खबर का पीडीएफ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
सिरसाकलार। एक सप्ताह से फुंकी पड़ी पानी की टंकी मोटर शुक्रवार दोपहर बदल दी गई। पेयजल आपूर्ति शुरू होने से इलाकाई लोगों संग रोजेदारों ने भी राहत की सांस ली है। बता दें कि अमर उजाला ने 8 मई के अंक में मोटर फुंकने से पानी की समस्या पर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

बता दें कि टंकी से पानी की सप्लाई एक दो नहीं बल्कि 20 से 25 गांवों में होती है, लेकिन करीब एक सप्ताह से मोटर ही फुंकी होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित बनी हुई थी। जिससे जटहौली, गिगोरा, छानी, अहीर, जकगांव, खोडन आदि गांवों में पानी की समस्या हो रही थी। इन ग्रामीण इलाकों में खराब हैंडपंपों की पहले से भरमार है। आधी से अधिक आबादी टंकी की सप्लाई पर ही निर्भर है।
सबसे अधिक दिक्कत तो रोजेदारों को हो रही थी। पानी न मिलने से सहरी और इफ्तार के वक्त भी पानी के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा था। शुक्रवार को खबर प्रकाशित होते ही जल संस्थान की टीम मौके पर पहुंची और मोटर की स्थिति मरम्मत लायक न देखकर उसे बदल दिया। दोपहर के वक्त मोटर बदलने के बाद आपूर्ति भी सामान्य हो गई। इस पर इलाके के हाफिज नौशाद, इश्तियाक, इस्लाम खां आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें