फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने देखी क्वारंटीन सेंटरों की खान पान व्यवस्था

विज्ञापन
एडीएम व एएसपी को जानकारी देते चेयरमैन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। कस्बे में समरसिंह इंटर कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर का एडीएम प्रर्मिल कुमार व एएसपी डॉ अवधेश कुमार ने निरीक्षण किया। नगर पंचायत चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने अधिकारियों को बताया कि सेंटर में प्रतिदिन लोग आ रहे हैं। जिन्हें यहां क्वारंटीन किया जा रहा है। यहां पर रामपुरा के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग हैं, जो बाहर से आए हैं। अभी भी महाराष्ट्र, गुजरात, अहमदाबाद व दिल्ली से लोगों का आना जाना जारी है। जिसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्तियों से सामाजिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। क्वारंटीन सेंटर में लगे सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई है। जिसमें हाथों के दस्ताने, मास्क आदि हैं। क्वारंटीन लोगों को समय पर चाय, नाश्ता और खाना भी दिया जा रहा है। छोटे छोटे बच्चों को दूध भी उपलब्ध कराया जा रहा हैं। क्वारंटीन में आने व जाने वाले लोगों के लिए रजिस्टर भी लेखपाल से बनवाया जा रहा है। इस दौरान सीओ संजय कुमार, ईओ रजीव कुमार, लेखपाल कुंवर सिंह, थाना प्रभारी आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें