उरई/कालपी। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को विकास भवन स्थित संगठन कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार शीघ्र आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष की घोषणा करें। वित्त विधेयक में पेंशनर संबंधी नियमों में किए गए बदलाव को वापस लें। इसके अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं है। अन्यथा की स्थिति में प्रदेश व देश के लाखों पेन्शनर सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
कार्यवाहक जिलाघ्यक्ष अंगद सिंह राजावत, मानसिंह राजपूत ने कहा कि प्रांतीय आवाहन पर अपनी सात सूत्री मांगों पर 15 जुलाई को सुबह साढ़े दस बजे पेंशनर विकास भवन में एकत्रित होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देंगे। शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा व जिला मंत्री रामहेत सिंह ने धरना सभा तथा रैली में बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों से भी प्रतिभाग का आह्वान किया। संचालन हरीराम ओमरे ने किया। इस दौरान लखनलाल अहिरवार, रामेश्वर दयाल कुशवाहा, अंबिका प्रसाद राजपूत,शिवनाथ कुशवाहा, अनिल श्रीवास्तव, रवींद्र दुबे, अनिल याज्ञिक, मगंल सिंह निरजंन आदि रहे।