फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिना कागजात, ओवरलोड वाहनों का चालान, जुर्माना ठोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। परिवहन विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह बंगरा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान टीम ने ओवरलोडिंग व आवश्यक कागजात न होने पर चार वाहनों का चालान किया। पकड़े गए वाहनों पर जुर्माना भी लगाया गया।

परिवहन अधिकारी विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह चेकिंग अभियान चलाया। बंगरा मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने वाहन चालकों से आवश्यक प्रपत्र देखे और ओवरलोडिंग करके जा रहे वाहनों को चेक किया। चेकिंग के दौरान टीम ने ओवरलोड डीसीएम, एक बस, एक मैजिक व सिलिंडर ढो रहे वाहन को पकड़ा।
विज्ञापन

पकड़े गए वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम व ओवरलोडिंग करने के मामले में कार्रवाई की गई है। परिवहन विभाग द्वारा की जा रही चेकिंग की जानकारी मिलते ही वाहन चालक चेकिंग से बचने के लिए इधर-उधर से निकलते दिखे। परिवहन विभाग की टीम ने पकड़े गए वाहनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है और पकड़े गए वाहनों पर लगभग डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान चार वाहनों को पकड़ा गया है, जिन पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें