फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन व ईओ ने नाले का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
कदौरा में निर्माण नाली व सीसी का निरीक्षण करते नगरपालिका अध्यक्ष व ईओ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे में बुधवार को चेयरमैन मो. जमीर आलम व नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हमीरपुर जोल्हूपुर स्टेट हाइवे के किनारे बनाए जा रहे नाले व सी सी रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी और ठेकेदारों को मानक के अनुसार निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नाले का निर्माण नगर पंचायत करवा रही है। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने बताया कि नाला निर्माण होने से यहां के लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी। उन्होंने जेई को निर्देश दिए कि वह निर्माण कार्य में नजर बनाए रखें। इसके बाद उन्होंने वार्ड नंबर एक में बन रहे सीसी रोड का निर्माण भी देखा। उन्होंने बताया कि सड़क बनने से यहां के बाशिंदों को काफी सहूलियत मिलेगी।
इस दौरान कई लोगों ने वार्ड में जलभराव आदि की शिकायत की। ईओ ने कहा कि सभी सभासदों से सड़कों व नालों की सूची मांगी गई है, जल्द ही अन्य जगह भी निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर राधा बल्लभ चतुर्वेदी, अवर अभियंता बृजेंद्र कुमार, अजय कुमार, प्रताप सिंह शिवशंकर सहित नगर पंचायत कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें