विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए सोमवार को जालौन व कोंच में मानव शृंखला बनाने के साथ रैली भी निकाली गई। लोगों का आह्वान किया गया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जालौन में सोमवार को स्थानीय प्रशासन ने नगर में लगभग 4 किमी लंबी मानव शृंखला बनाकर मतदाताओं को मताधिकार
के प्रति जागरूक किया। हर किसी को आवश्यक रूप से निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय शर्मा के अलावा तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा, कोतवाली प्रभारी फुंदनलाल, चौकी प्रभारी मनोज गुप्ता के अलावा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक जालौन व कुठौंद के शिक्षकों में राकेश कुमार
शुक्ल, आदेश गोस्वामी, अरुणकांत द्विवेदी के अलावा नगर क्षेत्र के लगभग सभी विद्यालयों के छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार स्मारक चंदकुआ से लेकर सरोजिनी नायडू पार्क तक मुख्य राजमार्ग पर मानव शृंखला बनाई गई।चंदकुआ पर रानी लक्ष्मीबाई को साक्षी मान उनकी प्रतिमा के नीचे शपथ ली गई कि कुछ भी हो, वोट जरूर डालेेंगे।
मथुराप्रसाद महाविद्यालय के छात्र छात्राओं, स्काउट्स, सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, एसआरपी इंटर कॉलेज, नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कॉलेज, अमरचंद्र
महेश्वरी इंटर कॉलेज, एसआरपी इंटर कॉलेज आदि के छात्र छात्राएं शामिल रहे। एसडीएम मोईन उल इस्लाम, तहसीलदार भूपाल सिंह, सीओ नवीन कुमार, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्रकुमार
द्विवेदी, ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे। माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे मेें भी मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। सात स्कूलों मेें हरिजन प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय व कन्या प्राथमिक विद्यालय के बच्चों व अन्य ने मानव शृंखला बनाई। एसडीएम सुरेश चंद्र, ब्रजेश कुमार, कमलेश गुप्ता, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।