उरई। गांधी इंटर कॉलेज और गांधी महाविद्यालय के संयुक्त परिसर में आयोजित एनसीसी का दस दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन हो गाया। 58 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल दुष्यंत सिंह चौहान व कर्नल नीलेश झा ने कैडेटों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए।
सबसे पहले एनसीसी कैडेटों ने योग दिवस पर कैडेटों ने योग किया। कमान अधिकारी दुष्यंत सिंह चौहान ने कैडेटों को अनुशासित जीवन जीने के गुर सिखाए। ड्रिल, फायरिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज, वाद विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कैडेटों को सम्मानित किया गया।
कमान अधिकारी ने बताया कि 58 बटालियन में 29 इंटर व डिग्री कॉलेजों के 900 छात्र-छात्राएं शिविर में शामिल हुए। इसमें उरई के गांधी इंटर कॉलेज, गांधी डिग्री कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीवीसी, जवाहर नवोदय विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर समेत सात कॉलेजों के कैडेटों ने प्रतिभाग किया। उरई के बाहर के 23 कॉलेजों के कैडेट भी शामिल रहे। कैंप की यादों को याद रखने के लिए सभी कैडेटों को एक एक पौधा भी दिया गया। इस कैंप में सूबेदार मेजर सुरेंदर, कैप्टन मनोज राजपूत, लेफ्टिनेंट डॉ. गोविंद सुमन, लेफ्टिनेंट डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी, सूबेदार नरेंदर, दुर्गाराम, अनिल, नवीन आदि रहे।