फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: केंद्रीय विद्यालय को मिली मंजूरी, जनप्रतिनिधियों में श्रेय लेने की होड़

विज्ञापन
फोटो - 21 सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : mathura
विज्ञापन
उरई। जिले के लिए अच्छी खबर है। जिले को केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय विद्यालय डकोर ब्लॉक की बडेरा में बनेगा लेकिन इसका श्रेय लेने को जनप्रतिनिधियों में होड़ लग गई है। सदर विधायक का कहना है कि यह उनके प्रयास से हुआ है जबकि सांसद का कहना है कि यह सौगात उनकी देन है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में केंद्रीय विद्यालय के लिए जगह का चयन किया गया था। ग्राम पंचायत की पांच से छह एकड़ में विद्यालय बनाने के लिए जमीन दी गई है। इसकी नापजोख के लिए डीआईओएस, लेखपाल व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा भी पहुंचे थे। केंद्रीय विद्यालय के लिए 2022 में प्रस्ताव भेजा गया था। आज केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिली है। केंद्रीय विद्यालय में हवादार क्लास रूम, विज्ञान, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, खेल के मैदान, ऑडिटोरियम जैसी आधुनिक व बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित कोचों से खेल की ट्रेनिंग, अनुभवी शिक्षकों से संगीत कक्षा में संगीत सीखने को मिलता है।
केंद्रीय स्कूल बनने से पूरे जिला में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसका श्रेय लेने के लिए जनप्रतिनिधि अपनी होड़ लगा रहे हैं। शनिवार को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा था कि यह उनके प्रयास से हुआ है। रविवार को जालौन गरौठा भोगनीपुर से सांसद नारायण दास अहिरवार ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले थे और उन्होंने विद्यालय खोलने की बात कही थी। लोगों का कहना है कि किसी न किसी के प्रयास से ही सही, लेकिन जिले को कुछ मिला तो है। लेकिन जनप्रतिनिधियों को इस तरह से नहीं करना चाहिए।

फोटो - 21 सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा। स्रोत सोशल मीडिया- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें