भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वतंत्रदेव सिंह को मंत्री बनाए जाने पर कालपी में समर्थकों ने जश्न मनाया। उधर, योगी के सीएम बनने पर समर्थकों ने रविवार को जुलूस निकाला। जगह-जगह मिठाइयां बांटी और पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की। समर्थकों ने योगी, योगी के नारे भी लगाए।
कालपी संवाददाता के अनुसार जैसे ही भाजपा प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह के यूपी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने की घोषणा हुई, उनकी कर्म भूमि कालपी में समर्थकों, नेताओं और कार्यकर्ताओें में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल नगाड़ों पर न सिर्फ डांस किया, बल्कि, जगह-जगह मिठाइयां बांटी। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय खन्ना, बीजेपी नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, कल्लू ठाकुर, मुन्ना चौधरी, बाबू सिंह यादव, गपोले सिंह उदित नारायण आदि मौजूद रहे।
उधर, रविवार को हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई के नेताओं ने विजय जुलूस निकाला। ढोल नगाड़ों की धुन पर जुलूस की शक्ल में निकले समर्थक झूमते नजर आए। इस दौरान कुछ समर्थकों ने अबीर गुलाल भी उड़ाया और यूपी में योगीराज के नारे लगाए। इस दौरान वाहिनी के मंडल सह प्रभारी ब्रजबिहारी गुप्त, राजा सिंह सेंगर, ब्रजेश कोबरा, विपिन वर्मा, रामदीप मिश्रा, जितेंद्र बुंदेला, मोहित ठाकुर, उमेश राजपूत, अजय राठौर आदि मौजूद रहे।
वहीं, विश्व हिंदू परिषद व दुर्गा वाहिनी ने भी योगी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष जताया। इंद्रपाल सिंह, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं, उरई में भी जश्न का माहौल रहा। गांधी चबूतरे पर अध्यक्ष उदयन पालीवाल, किशोरी बापू, भगवती शरण,रविंद्र, गुरुप्रसाद, अक्षय त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, नागेंद्र गुप्ता, सुशील गुप्ता, अरुण गुप्ता, शिवा सोनी, शैलेंद्र पांडे, अमित निरंजन, राजेंद्र पुर, अभय द्विवेदी आदि ने मिठाई बांटी।हिन्दू जागरण मंच ने भी खुशी जताई। शिवराम त्रिपाठी, जीतू सिंह, अमित याज्ञिक, मुलायम सिंह, राजा भैया मौजूद रहे।