फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में प्रधान को लगी गोली

Sun, 19 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में ग्राम प्रधान के पेट में गोली लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची घायल को जिला अस्पताल लाई। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। हालांकि परिजनाें ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। प्रधान का आरोप है कि विधानसभा चुनाव को लेकर हमला किया गया है, जबकि थानाध्यक्ष ने मामले को संदिग्ध बताया। कहा, उसने खुद को गोली मारी है।
विज्ञापन


एट थाना के गांव बिरगुआखुर्द निवासी ग्राम प्रधान संतोष कुमार (45) पुत्र धनश्याम ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे वह घर के बाहर जा रहा था। इसी दौरान दो लोगों ने उसे तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर गए और संतोष को उठाया। साथ ही पुलिस को सूचना देकर जिला अस्पताल लाए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायल के ब्यान लिए।

इस पर प्रधान ने विधानसभा चुनाव की रंजिश को लेक र हमले की बात कही है। उनका कहना है कि पुलिस गांव में पड़ताल करने पहुुंची तो जानकारी हुई कि प्रधान और उसके पुत्र अनिल के बीच विवाद हुआ था। इसी से आहत होकर प्रधान ने घर में ही खुद को तमंचे से गोली मार ली। पुलिस ने प्रधान के घर से ही 315 बोर कारतूस का खोखा बरामद किया। साथ ही उसके घर में ही खून के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि खून के निशान मिटाने का प्रयास किया गया था। इससे तय है कि मामला संदिग्ध है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी परिजनाें ने कोई तहरीर नहीं बहरहाल मामले को लेकर संशय बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें