फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की धीमी गति पर सीडीओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। ऐरी रामपुर गांव में शुक्रवार को सीडीओ केके सिंह ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। केंद्र की कमियों को दूर कराकर उसे चालू कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


डकोर ब्लॉक छोटे से गांव ऐरी रामपुर 24 अप्रैल 2022 को पंचायती राज दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। उन्होंने प्रधान ओमकार पाल की मांग पर गांव में राजकीय हाईस्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी। इसी के चलते राजकीय हाईस्कूल तैयार हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में देरी चल रही थी।
सीडीओ ने निरीक्षण करने के बाद ठेकेदार अमित गुप्ता से कहा फायरब्रिगेड से एनओसी ले लें। इसके अलावा पर्यावरण से भी एनओसी लेने को कहा है। ठेकेदार ने कहा कि उनके टेंडर में यह दोनों काम नहीं थे। विभाग व प्रधान जी इसके लिए पहल कर दोनों की एनओसी दिलाएं। काम जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह स्वास्थ्य केंद्र 18 बेड का होगा। इसमें आसपास के गांव बंधौली, गुढ़ा, सिमरिया, मुहम्मदाबाद, ऐरी रामपुरा गांवों को लोगों को सहूलियत मिलेगी। अगले महीने उद्घाटन होने की उम्मीद है। इस दौरान सचिव रोहित कुशवाहा, प्रधान ओमकार पाल आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें