उरई। झांसी कानपुर रेलखंड के उरई सेक्शन के अंतर्गत आने वाले पिरौना से कालपी पुल तक सभी स्टेशनों के यार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को भुआ, एट स्टेशन यार्ड में सर्वे किया गया। बुधवार को कालपी यार्ड में भी सर्वे किया गया।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलीकॉम प्रशांत राजपूत के साथ स्टेशन अधीक्षक कालपी अनिल कुमार व सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ पवन कुमार, जेई सिग्नल एट रोहित कुमार व आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर देशराज सिंह ने संयुक्त रूप से कालपी यार्ड का निरीक्षण कर जगह चिह्नित की। यहां दस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलीकॉम ने बताया कि एट, कोंच स्टेशनों के यार्ड का सर्वे पूरा कर लिया गया है। इसके बाद पिरौना, आटा, उसरगांव, कालपी स्टेशन और पुल का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर मंडलीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्टेशन के यार्ड में 10-10 कैमरे लगाए जाएंगे।