फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो मेडिकल स्टोर पर छापा, पांच दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे ने कोंच के दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। दोनों मेडिकल स्टोरों में न तो टीबी मरीजों की दवाओं का ब्योरा मिला और न ही नशीली (नारकोटिक्स) दवाओं का। दोनों स्टोरों से दस्त, हार्ट और एंटीबायोटिक दवाओं के पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए। छापे की सूचना पर अन्य मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद करके भाग गए।
विज्ञापन


सबसे पहले जवाहर नगर स्थित अनिल मेडिकल स्टोर की जांच की गई। औषधि निरीक्षक ने जब संचालक से दवाओं की खरीद का ब्योरा मांगा तो वह आनाकानी करने लगे। इस पर औषधि निरीक्षक ने ऐसे दवाओं की सूची बनाकर उनकी बिक्री पर रोक लगा दी और नोटिस जारी किया। कहा कि तीन दिन के अंदर कार्यालय आकर क्रय-विक्रय के अभिलेख की जांच कराएं। नशीली और टीबी वाली दवाओं का भी ब्योरा नहीं मिला। उन्होंने दस्त और हार्ट की दो दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए।
इसके बाद उन्होंने जैन मेडिकल स्टोर में भी छापा मारा। संचालक से दवाओं के क्रय-विक्रय के अभिलेख मांगे। संचालक जिन दवाओं के क्रय विक्रय के अभिलेख नहीं दिखा पाए। उनकी बिक्री पर रोक लगाकर नोटिस जारी किया गया। कहा कि वह तीन दिन के भीतर कार्यालय आकर अभिलेख दिखाएं। यहां भी नारकोटिक्स औट टीबी संबंधी दवाओं का अलग ब्योरा नहीं मिला। यहां से भी तीन तरह की एंटीबायोटिक दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए गए।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने कहा कि सभी दवा विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वह दवाओं की बिक्री के कंप्यूटरीकृत अभिलेख रखें। दुकानों में सीसीटीवी जरूर लगवाए और नारकोटिक्स दवाएं डॉक्टर के पर्चे पर ही दें और डॉक्टर के पर्चे की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें