फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कैटरिंग इंस्पेक्टर ने 120 बोतल पानी किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। छपरा से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस नंबर 15101 में बुधवार सुबह कैटरिंग इंस्पेक्टर (खानपान निरीक्षक) एसएस मिश्रा ने छापा मारा। इसमें अवैध रूप से 120 बोतल पानी मिला। खानपान निरीक्षक ने आरपीएफ की मौजूदगी में जब्त किए गए पानी को पार्सल घर में रखवाया। खानपान निरीक्षक ने बताया कि इस पानी की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। लिहाजा जब्त पानी को पार्सल घर में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


उरई। गर्मी के मौसम में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की मुसीबत का सबब बनी हुई है। बुधवार को पनवेल एक्सप्रेस सात घंटे से ज्यादा देर से आई। वहीं, पुणे से गोरखपुर के बीच संचालित होने वाली पुणे एक्सप्रेस निरस्त रही। झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी भी दो घंटे से ज्यादा देर से पहुंची।
पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस नंबर 15066 अपने निर्धारित समय से सात घंटे 20 मिनट की देर से चल रही है। यह ट्रेन सुबह 10.38 बजे के स्थान पर शाम छह बजे उरई पहुंची। मुंबई से गोरखपुर के बीच संचालित होने वाली जनसाधारण समर स्पेशल ट्रेन भी पांच घंटे 20 मिनट देरी से चल रही है। रात 11.28 बजे आने वाली यह ट्रेन सुबह चार बजकर 46 मिनट तक उरई आना दर्शा रही है। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री रतजगा करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

गोरखपुर से सिकंदराबाद जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस नंबर 12589 एक घंटा 50 मिनट की देर से आई। इसी तरह पुणे से लखनऊ के बीच जाने वाली ट्रेन नंबर 11407 निरस्त रही। इसी तरह झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नंबर 11109 भी दो घंटा देरी से पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। भीषण गर्मी में यात्री ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए।



उरई। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन से आई दो सदस्यीय विजिलेंस टीम ने उरई रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर छापा मारा। जहां चार रिफंड टिकट मिले, जिन्हें रद नहीं किया गया था। इसके अलावा कर्मचारी के पास 500 रुपये अतिरिक्त मिले। टीम ने पूरी रिपोर्ट बनाई। टीम वरिष्ठ सतर्कता निरीक्षक अनूप कुमार के नेतृत्व में आई थी। टीम को टिकट वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। हालांकि, टीम के आने की जानकारी पर अन्य स्टाफ सतर्क हो गया। टीम ने मीडिया को इस बारे में कुछ नहीं बताया। कहा कि समय-समय पर इस तरह का छापा मारा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें