चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी का लॉकर
- फोटो : ORAI
कालपी। कालपी कस्बे के उदनपुरा निकासा मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर 80 हजार रुपये के जेवर नगदी चोरी कर लिए। शादी समारोह से सुबह लौटे गृहस्वामी ने घर का ताला टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी।
मोहल्ला उदनपुरा निकासा निवासी मो. रफी पुत्र गुलामुद्दीन बुधवार को अपने मौसी के लड़के की बारात में परिवार सहित कालपी से कानपुर गए थे और घर में ताला बंद था। तभी देर रात मौका पाकर चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और घर के अंदर दाखिल हो गए और कमरे के ताले तोड़कर उसमें रखी सेफ का लॉक भी तोड़ दिया। चोर सेफ में रखे 50 हजार रुपये नगद व सोने की अंगूठी, चांदी के छल्ले चुरा कर ले गए जब गृहस्वामी देर रात करीब ढाई बजे के आसपास घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए जब वह घर के अंदर गए और देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है।
तब उन्हें चोरी का अहसास हुआ। उसके बाद उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल की। गुरुवार को गृहस्वामी मो रफ ी ने कोतवाली पहुंचकर चोरी की तहरीर दी। वही इससे पूर्व भी नगर मे लगभग आधा दर्जन चोरियां हो चुकी है लेकिन पुलिस अभी तक न तो चोरों को पकड़ सकी है और न ही चोरियों का खुलासा कर पाई है।
कालपी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान- फोटो : ORAI