फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मकान में लगी आग से नकदी व गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के अलीपुरा गांव में शुक्रवार की रात एक मकान में लगी आग से नकदी, खाद्यान्न व गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। अलीपुरा निवासी छिद्दू अहिरवार शुक्रवार की रात परिवार समेत घर पर सो रहा था। तभी अचानक मकान में आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार उठने पर परिजनोंं की नींद खुल गई।
विज्ञापन

उन्होंने किसी तरह बाहर निकल जान बचाई। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मकान में रखी पांच हजार की नकदी, खाद्यान्न व गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। पीड़ित ने पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना देकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई है। पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें