फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दुकान में सेंध लगाकर नकदी व सामान चोरी

Sun, 15 Dec 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। देवनगर चौराहा स्थित अमूल पार्लर व कन्फेक्शनरी की दुकान में पीछे की दीवार से ईंटें हटाकर चोरों ने दुकान की गुल्लक में रखे 12 हजार रुपये नकद व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैठगंज निवासी देवांशु अग्रवाल का देवनगर चौराहे पर अमूल पार्लर व कन्फेक्शनरी की दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात 10 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर दुकान के पीछे की दीवार पर एक्जास्ट लगाने के स्थान पर पहुंचे और ईंटों को हटाकर दुकान के अंदर घुस गए। चोरों ने गुल्लक में रखे लगभग 12 हजार रुपये नकद और कन्फेक्शनरी का कुछ सामान भी चोरी कर लिया।

सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो गुल्लक खाली थी और पीछे दीवार की ईंटें हटी हुई थीं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को देखा तो चोर दुकान के अंदर दिखाई दिया। दुकानदार की सूचना पर चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरी के संबंध में जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें