माधौगढ़/मुहम्मदाबाद। माधौगढ़ के मिहोनी गांव में बाहरी जनपदों व अन्य प्रदेशों से आए लोगों को कोरोना वायरस के मद्देनजर गांव के बाहर सरकारी प्राइमरी स्कूल आवंटित किए गए थे। इन स्कूलों में रुकने वालों में सरकारी निर्देशों का उल्लंघन किया।
लॉकडाउन के दौरान नियमों के उल्लंघन पर ईश्वचंद्र पुत्र मिट्ठू, राजन पुत्र रामऔतार, अंशु पुत्र सुरेंद्र सभी निवासी मिहौनी के खिलाफ माधौगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। वहीं बंगरा निवासी विकास शाक्यवार, शिवम रावत, राजेंद्र राजावत, सत्येंद्र राठौर, आशेंद्र पचौरी, बृजलाल प्रजापति, रविंद्र कुशवाहा, अभिषेक बाल्मीकि, रोहित, नंदराम, मिड़कू जाटव, कल्याण, अरुण और रामकुमार कुशवाहा सभी निवासी बंगरा कोतवाली माधौगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं डकोर कोतवाल बीएल यादव ने पंकज निवासी चिल्ली, सुनील, राजा सिंह, धर्मेंद्र निवासी सभी डकोर और नीरज, आशिक, दिनेश, रामप्रकाश, राकेश, भारत, लाल सिंह, नीरज, देवेद्र, मंगल सभी निवासी ऐर कोतवाली डकोर के खिलाफ उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।