मुहम्मदाबाद। कस्बे के पास शनिवार को एक कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल काॅलेज भिजवाया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया। कार सवार पंचर सही करवाने जा रहे थे।
डकोर कस्बा निवासी सुजीत यादव (35), संदीप (25), कृष्णकांत (17), शिखर (16), अंश (16), अगनेंद्र उर्फ बीबू (28) और निखिल (25) शनिवार को कार पंचर हो जाने पर उसे सही करवाने जा रहे थे। कस्बे के आगे निकलते ही कार का टायर फटने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी मार गई। सभी लोग घायल हो गए। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष शशिकांत चौहान ने बताया कि टायर फटने से कार पलटी थी। वहीं, मेडिकल कॉलेज पहुंचे ग्राम प्रधान सोनू ने आरोप लगाया कि मेडिकल काॅलेज में उन्होंने घायलाें के लिए कंबल मांगे तो इन्कार कर दिया गया। इससे घायलों को सर्दी में परेशान होना पड़ा।