फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। एट मार्ग पर गुरुवार को कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उनकी हालत नाजुक देते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा के पास कार कोंच से एट की तरफ जा रही थी तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार कैलिया निवासी रामकिशोर (71), गोपाल (50) रमेश चंद्र (50), वंश (15), आयुष पटेल (13) व भगवान सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और लोगों को सीएचसी ले गई। यहां से उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें