फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार ने पोल में मारी टक्कर, पांच घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जालौन रोड पर गुरुवार दोपहर कार अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई और हाईटेंशन लाइन के बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर से पोल टेढ़ा हो गया। इससे आसपास की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब पांच घंटे तक क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रही। इससे कोंच फीडर की दस हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्टोर से नया पोल मंगवाकर शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल की गई। जेई जगदीश वर्मा ने बताया कि इनोवा गाड़ी के पोल से टकराने से लाइन बाधित हुई थी। पोल बदला जा चुका है और आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। इस घटना का एस्टीमेट तैयार कर गाड़ी मालिक से हर्जाना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें