फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पैथोलॉजी की सीबीसी मशीन खराब, दो दिन से जांच ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सीबीसी मशीन में खराबी आने के कारण दो दिन से जांच नहीं हो पा रही है। मरीज परेशान हो रहे है। मजबूरी में वह बाजार से जांच कराने को मजबूर है। सीएमएस का कहना है कि सीबीसी मशीन खराब होने की जानकारी मिली है। संबंधित कंपनी से कहकर जल्द मशीन ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सीबीसी मशीन बुधवार को खराब हो गई थी। इसकी वजह से यहां सीबीसी की जांच कराने वाले मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच कराना जाना पड़ रहा है। रामनगर निवासी हरिओम ने बताया कि वह उन्हें सीबीसी जांच करानी थी। पैथोलॉजी में जाने पर पता चला कि सीबीसी जांच नहीं हो पाई। मशीन में खराबी है। इस पर उन्होंने अन्य जांच करा ली, लेकिन जांच नहीं हो पाई। स्टाफ ने यह भी नहीं बताया कि कब तक समस्या दूर होगी। अब वह मजबूरी में बाहर पैथोलॉजी में जांच कराएंगे।
सीबीसी जांच से ब्लड, प्लेटलेट्स, इंफेक्शन आदि का पता चल जाता है। बाहर सीबीसी जांच ढाई सौ से तीन सौ रुपये तक होती है। स्टाफ के मुताबिक, रोजाना डेढ़ सौ से दो सौ मरीजों की सीबीसी जांच होती है। सीएएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि सीबीसी मशीन में समस्या आई है। मेंटीनेंस वाली कंपनी को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें