जालौन। जालौन-औरैया हाईवे पर शुक्रवार की शाम औरैया की ओर जा रहा बाइक सवार जैसे ही मड़ोरी गांव के पास पहुंचा कि पीछे से कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार चालक गोहन थाना क्षेत्र के जीपुरा गांव निवासी शंभू दयाल त्रिवेदी (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, बाइक में टक्कर मारने के बाद कार चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया। लेकिन कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलट गई। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार चालक की तलाश की जा रही है।