फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
अशोक कुमार। (फाइल फोटो) - फोटो : अशोक कुमार। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जालौन (उरई)। कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार सवार चित्रकूट जिले के मानिकपुर निवासी हैं। वह मथुरा से लौट रहे थे।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 185.6 किलोमीटर धंतौली के पास मंगलवार देर रात ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार चालक चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के चुरेह केसकवा दराई निवासी अशोक कुमार (32) की मौके पर ही मौत हो गई। मानिकपुर के गांधीनगर निवासी विपिन कुमार मिश्रा (31) की पत्नी अंजलि (30), महावीरनगर निवासी रमेश चंद्र तिवारी (53) की पत्नी चांदनी (50), आर्यनगर निवासी अभिषेक (40), शौर्य (10), निहारिका (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों ने बताया कि वह चित्रकूट के रहने वाले हैं। दो दिन पहले मथुरा वृंदावन गए थे। मंगलवार रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए घर लौट रहे रहे थे। तभी औरैया की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे अशोक कुमार की मौत हो गई है। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। घायल रमेश ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें