आटा। साइकिल से जा रहे युवक को कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में पड़े युवक को राहगीरों की मदद से पुलिस ने मेडिकल कालेज उरई पहुंचाया। उसकी नाजुक हालत देख हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है।
आटा थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित चमारी के पास पौधशाला नर्सरी में काम करने वाला युवक संजय (20) पुत्र रामबाबू निवासी सजेरा थाना कदौरा शुक्रवार सुबह साइकिल से जा रहा था। तभी नवीन गल्लामंडी के पास कानपुर की ओर से आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल चला रहा युवक उछलकर हाईवे पर गिरकर लहूलुहान हो गया। वहीं सूचना पर पहुंचे संकटमोचन चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव ने कार को पकड़ लिया और घायल को मेडिकल पहुंचाया। बताया जा रहा युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।