फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। बाइक के आगे अन्ना मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के सतोह गांव निवासी उमेश चंद्र (28), सतीश उर्फ भोले (30), उमेश कुमार (25) के साथ बाइक से कदौरा थाना क्षेत्र के मरगायां गांव जा रहे थे। शुक्रवार की शाम जब उनकी बाइक आटा थाना क्षेत्र के इटौरा मार्ग स्थित महाविद्यालय के पास पहुंची तभी उसकी बाइक के सामने अन्ना मवेशी आ गया। जिससे बाइक टकरा गई और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
उधर, कदौरा थाना क्षेत्र के लहरा निवासी रमाशंकर अपनी मां रामकुंवर को लेकर बाइक से उरई जा रहा था। तभी भभुआ मजार के पास उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटे उछलकर सड़क पर गिर पड़े राहगीरों ने घायलों को मेडिकल कालेज उरई पहुंचाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं टक्कर मारने वाली कार मौके से भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें