कोंच। अपनी दो बेटियों को लेकर बड़ी बेटी के घर जा रहे पिता की बाइक में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता व दोनों बेटियां घायल हो गईं। घायलों को राहगीरों ने कोंच सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली कोंच के ग्राम कुदारी निवासी रामअनुग्रह कुशवाहा (45) अपनी दो बेटियां प्रतीक्षा (19) व अंशिका (17) के साथ बाइक से ग्राम खरुसा अपनी बड़ी बेटी के घर जा रहे थे, तभी ग्राम पनयारा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार वैगन आर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता व दोनों बेटियां घायल हो गई। तीनों को सड़क पर पड़ा देख राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना देकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। एक्सीडेंट में बाइक व वैगन आर कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई।