फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार- बस की भिड़ंत, डाक्टर समेत तीन घायल

Sat, 10 Jun 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वैगनआर व पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डकोर क्षेत्र में बस व वैगनआर की भिड़ंत में एक डाक्टर समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय डाक्टर आवास कालोनी निवासी विनय अग्रवाल (40) जिला अस्पताल में डाक्टर हैं। वह शुक्रवार दोपहर में परिवार समेत एक रिश्तेदार के यहां राठ जा रहे थे। इसी दौरान डकोर में सामने से आ रही तेज रफ्तार बस से भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वैगनआर को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। वैगनआर सवार बाल रोग विशेषज्ञ डा. विनय अग्रवाल, चालक जहीर (25) पुत्र वशीर निवासी मोहल्ला इंदिरा नगर व चिकित्सक का बेटा आर्नव(3) घायल हो गए।

हालांकि कार में सवार पत्नी व बेटी बाल बाल बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों के अनुसार चालक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। जब हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों व डाक्टरों को लगी तो जिला अस्पताल में भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें