फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार- आटो भिड़ंत में चार की मौत

Sat, 24 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हादसे के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त आटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई-झांसी हाईवे पर एट थाना क्षेत्र के गांव पिरौना के पास शनिवार की शाम कार- आटो की भिड़ंत में बच्चे समेत चार की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार खंदक में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसमें दो को झांसी रेफर कर दिया गया है।  झांसी के पूंछ क स्बे से 16 सवारियां लेकर आटो
विज्ञापन


चालक उरई आ रहा था। वह एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही फार्चूनर कार से टक्कर लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार खड्डे में पलट गई। तेज धमाके के बाद चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। टेंपो में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया और पुलिस को

सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसमें एक की पहचान एट निवासी श्यामा देवी (55) पत्नी ग्यादीन के रूप में हुई। अन्य तीन की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसमें एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा घायल शिवानी(12), उसका भाई हर्ष(8) निवासी सेमरी
विज्ञापन


जनपद झांसी, आनंद(8) व उनके पिता अयोध्या प्रसाद (35), इनकी पत्नी मिथला (30) निवासी बरौली थाना मऊरानीपुर, संजू अहिरवार(30) व उनका पुत्र नैतिक(7) निवासी कुरकुरु कोटरा, वीरु (25), लल्लू(45) व पुष्पेंद्र निवासी गुरसरांय झांसी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से विनोद पुत्र गोविंद सिंह निवासी पिरौना और नारायण पुत्र वृज किशोर

निवासी कैलिया को झांसी रेपर कर दिया गया। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकले हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है जबकि मृतकाें की पहचान के लिए आसपास के जिलाें को व्हाट्सएप पर फोटो डालकर पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें