फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओवरलोडिंग खिलाफ चला अभियान, छह ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। उरई-राठ मार्ग पर ईदगाह के पास एसडीएम, एआरटीओ, खनन अधिकारी ने बुधवार की शाम ओवरलोड ट्रकों की जांच की। टीम ने मौरंग के ओवरलोड एवं बिना रॉयल्टी बालू लदे छह ट्रक सीज कर दिए। साथ ही ट्रकों में भरी मौरंग की धुलाई से सड़क पर फैल रहे पानी को लेकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम एसडीएम अभिषेक कुमार, खनन अधिकारी आनंद कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन विनय पांडेय ने उरई-राठ मार्ग पर मुहम्मदाबाद गांव के पास जांच भियान चलाया। टीम ने छह ट्रकों को सीज किया है। इसके अलावा अवैध रूप से संचालित बालू धुलाई सेंटरों से सड़क पर फैल रहे पानी को लेकर संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि इसे तुरंत बंद किया जाए।
कार्रवाई की भनक लगते ही कुसमिलिया, डकोर, मुहाना आदि में संचालित बालू धुलाई सेंटर बंद कर संचालक भाग गए। ट्रकों में भरी बालू धुलाई के खेल का जिले में मकड़जाल सा बिछा है। इसमें जालौन रोड से लेकर झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर भी कई जगह यह सेंटर चल रहे हैं। सड़क पर फैलाया जा रहा पानी हाईवे समेत अन्य सड़कों को भी क्षतिग्रस्त कर रहा है। अधिकारियों ने डकोर थानाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह को सीज किए गए ट्रकों को थाने पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें