हर में चेकिंग के दौरान कागजात चेक करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
अब लग्जरी कार में हूटर लगाकर हनक बनाने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी बबलू कुमार के निर्देश पर शहर में कई चौराहाें पर अभियान चलाकर न सिर्फ हूटर उतरवाए, उनसे जुर्माना भी वसूला गया। एसपी ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। शहर से लेकर जिले में लग्जरी काराें सपा का झंडा लगाकर व उसमें हूटर लगाकर आम लोगों
में हनक कायम करने वालाें पर एसपी बबलू कुमार की नजर टेढ़ी हो गई हैं। एसपी ने शहर में शहीद भगत सिंह चौराहा, जिला परिषद आदि स्थानाें पर कोतवाली व यातायात पुलिस को लगाकर वाहनाें की सघन चेकिंग कराई और चालान कर जुर्माना वसूला। एसपी ने बताया कि कानून का उल्लंघन करने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आम जनमानस को दिक्कत न हो इसलिए यह कार्रवाई की गई है। उन्हाेंने बताया कि अब प्रेस व पुलिस लिखे वाहनाें पर भी अभियान चलाया जाएगा। कई बार अपराधी भी इन वाहनाें का इस्तेमाल वारदात के समय में करते है और चेकिंग में बच भी जाते हैं।