फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी जख्मी

Wed, 04 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हादसे के दौरान ट्रक के नीचे घुसी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साथी के साथ बाइक से कालपी में मौसा के यहां आ रहे युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से भाग गया। कानपुर देहात के राजपुर निवासी
विज्ञापन


नईम खां (38) पुत्र बाबू खां बुधवार को अपने साथी अनीस के साथ बाइक से कालपी स्थित मौसा के घर आ रहा था। दोपहर करीब दो बजे जब वह यमुना पुल पार कर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में नईम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी

अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही ट्रक चालक मौके  पर ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही कोतवाल सतेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और घायल अनीस को
विज्ञापन


जिला अस्पताल भेजवाया। नईम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि हादसे के समय दोनों ही बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

हेलमेट पर गंभीर नहीं हैं बाइक सवार
जिले में हेलमेट को लेकर लोग गंभीर नहीं हैं। तमाम जागरूकता और ट्रैफिक विभाग के आगाह करने के बाद भी लोग बिना हेलमेट के ही बाइक और स्कूटर चलाना अपनी शान समझते हैं। कई हादसों में बाइक सवारों की जान सिर्फ सिर की गंभीर चोटों से जा चुकी है। बावजूद इसके हेलमेट चलन में नहीं आ पा रहा है। इस ताजा दुर्घटना में भी बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हेलमेट लगाने से सिर की सुरक्षा के साथ जान बच सकती है। इसलिए हेलमेट का प्रयोग जरूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें