फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुठौंद में एक ही रात दो ट्यूबवेलों से केबल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात दो किसानों के ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी कर ली। मालपुर और पिपरी गांव में हुई घटनाओं से किसानों में नाराजगी है। पीड़ित किसानों ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मालपुर निवासी बृजेंद्र सिंह सिंह के ट्यूबवेल से 26 अक्तूबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच चोर मोटर से स्टार्टर तक जाने वाली 17 से 18 मीटर केबल काट ले गए। वहीं, पिपरी निवासी अनिरुद्ध सिंह के शक्ति ट्यूबवेल से रात करीब 12 से एक बजे के बीच लगभग 20 मीटर केबल चोरी कर लिया गया। दोनों किसानों को सुबह खेत पर पहुंचने के बाद चोरी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें