फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसी पद पर नहीं फिर भी प्रोटोकॉल से घूम रहे कैबिनेट मंत्री के पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जल शक्ति मंत्री के सुपुत्र बिना किसी पद के सरकारी प्रोटोकॉल का लाभ ले रहे हैं। मंत्री के निजी सचिव के प्रोटोकॉल पर अधिकारी भी उनके आगे-पीछे नजर आते हैं। यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, साथ ही हैरानी जता रहे हैं कि बिना पद के भी सरकारी लाभ कैसे मिल रहा है।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सुपुत्र अभिषेक सिंह को 15 अगस्त को शहर के टाउन हॉल से लेकर जिला परिषद तक निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल होना था। इसके लिए एक दिन पहले से ही कबीना मंत्री के निजी सचिव आनंद कुमार ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर दिया। इसमें लिखा गया है कि जल शक्ति मंत्री के सुपुत्र अभिषेक सिंह जिले में आ रहे हैं। उनकी पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए।
फिर क्या था, जिला प्रशासन की ओर से फुल व्यवस्था मंत्रीजी के सुपुत्र को दी गई। अब प्रोटोकॉल की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया। लोगों का कहना था कि अभिषेक सिंह किसी भी पद में नहीं हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मंत्री के बराबर व्यवस्था दी जा रही है। लोगों का कहना है कि उनकी सरकार है, वह कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ आए पर्सनल सिक्योरिटी सत्येश ने बताया कि आने से पहले सुरक्षा को देखते हुए निजी सचिव द्वारा एक प्रोटोकॉल पत्र जारी किया गया था। ऐसा पहली बार हुआ है। इसके तहत हमें एक सिपाही उपलब्ध कराया गया था। वहीं डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने ऐसे किसी भी प्रोटोकॉल मिलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें