समूह गान में सहभागिता करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में संस्था के संस्कार प्रकल्प के तहत समूह गान, दीपावली की ग्रीटिंग बनाने व रुपये भेंट करने का लिफाफा बनाने की प्रतियोगिताएं हुईं। वीरेंद्र की अध्यक्षता और उरई की महिला संयोजिका अनीता तथा कडॉ. नीता रेजा के संयुक्त मुख्य
आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम की पहली प्रतियोगिता समूह गान में सात स्कूलों सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल, एसआरपी इंटर कॉलेज, एबेनेजर पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर बजरिया तथा कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज की टीमों ने सहभागिता की। इन टीमों ने परिषद
की निर्धारित पुस्तक चेतना के स्वर में संगीतमय प्रस्तुति दी। दो अन्य प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। समूह गान में कमला नेहरू इंटर कॉलेज प्रथम, एबेनेजर पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। दीपावली ग्रीटिंग में आरती याज्ञिक पहले स्थान पर रहीं। संचालन राजीव रेजा ने
किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में मौका मिलेगा। परिषद् के श्रीकांत गुप्त ने संस्था के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राजेशचंद्र गोस्वामी, मूलचंद्र पांचाल, नेमिचंद्र अग्रवाल, मुकेश सोनी, सीताराम प्रजापति, सुनील, अनिल निरंजन, आनंद पांडे आदि मौजूद रहे।