फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बीएलओ मिले अनुपस्थित

Sun, 25 Sep 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
गणेश गंज बूथ का निरीक्षण करते हुए उपजिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथि 25 सितंबर को उपजिलाधिकारी ने 15 बूथों पर औचक निरीक्षण किया। इसमें 5 बीएलओ अनुपस्थित मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव द्वारा निर्देश दिए गए थे कि रविवार को सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहकर
विज्ञापन


मतदाता सूची की आपत्तियां दर्ज करेंगे व नए मतदाताओं के फ ार्म भी भरवाएंगे। विशेष अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र के भिटारा, हरदोई राजा, आकोढ़ी दुबे, गोकुलपुरा, कमसेरा, हरीपुरा के अलावा मोहल्ला फर्दनवीस, गणेशजी आदि सहित 15 बूथों का का निरीक्षण किया गया। 5 केंद्रों पर बीएलओ अनुपस्थित मिले। इस पर 

उपजिलाधिकारी ने इनके खिलाफ  कार्रवाई की संस्तुति की। साथ ही उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र से आख्या मंगाई जा रही है उक्त बूथों के अलावा भी जिन बूथों पर बीएलओ
विज्ञापन


अनुपस्थित रहे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

नए मतदाताओं को जोड़ने के काम की समीक्षा 
कालपी एसडीएम संजय कुमार सिंह ने रविवार को नगर के विद्यालयों में बने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में किए जा रहे संशोधन व नए मतदाताओं को जोड़ने आदि कार्यों की जानकारी ली। बूथ पर मौजूद मतदाताओं को मतदाता संबंधित जानकारी दी। नगर में मतदाता सूची मे नाम जोड़ने व कमी को दूर करने व नाम

काटने आदि के लिए नगर के विद्यालयों मे 26 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर एक बीएलओ व एक सहायक को ड्यूटी पर लगाया गया है। उपजिलाधिकारी ने गणेश गंज प्राथमिक विद्यालय बने बूथ का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वहां मौजूद बीएलओ लक्ष्मी शंकर द्विवेदी व शिक्षक कुलदीप शर्मा से मतदाताओं को जोड़ने व गलत नाम काटने संबंधी जानकारी

ली। साथ ही वहां मौजूद रोशनी व गुलनाज जो नए मतदाता बनने आयी थीं। उन्हें मताधिकार के संबंध में जानकारी दी। मौजूद लोगों को बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जो

युवक-युवती एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो रही है, उसे मतदाता बनाया जाए व जिनकी मृत्यु हो गयी उनका नाम सूची से काटा जाए। इसके बाद वह नगर पालिका बालिका विद्यालय व एमएस वी तथा आर्यकन्या पाठशाला सहित नगर के 26 बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें