फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। गृह कलह के चलते कास्मेटिक दुकानदार ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। आननफानन में व्यापारी को फंदे से उतारा गया पर तब तक मौत हो चुकी थी। वहीं, माधौगढ़ पुलिस का कहना है कि कोतवाली में ऐसी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी दुकानदार सलमान खान (25) का शुक्रवार की रात परिवार में किसी से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद सलमान कमरे में सोने चला गया था। शनिवार की सुबह पत्नी रुखसाना कमरे में पहुंची तो पति का शव साफी के सहारे लटकता देख चीख पड़ी। तब तक परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। तत्काल ही शव को फंदे से उतारा गया पर तब तक सलमान की मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से मां शमीमा और पिता सलामत का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बदहवास पत्नी को इलाकाई महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से संभाला। इंस्पेक्टर पी कुमार का कहना है कि फिलहाल कोतवाली में ऐसी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें