फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटे मास्क, सैनिटाइजर

विज्ञापन
अजध विद्यालय में नेत्रहीन बच्चों को सामग्री वर तररित करते कांग्रेसी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के 51 वें जन्मदिवस जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सद्दाम खान कादरी के नेतृत्व में मोहल्ला लहारियापुरवा स्थित अंध विद्यालय में फल, मास्क, बिस्कुट, चॉकलेट, सैनिटाइजर आदि बच्चों को दिए गए। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अमित पांडेय उसरगांव ने कहा कि राहुल गांधी ने गरीब, मजदूरों, युवाओं, छात्रों की आवाज को बुलंद करने का काम किया है। सिद्धार्थ दिवोलिया, शिवम तिवारी, गोलू सामी ने कहा कि राहुल गांधी उपेक्षित वंचितों की आवाज उठाने वाले नेता हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय के सामने राहगीरों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी, श्यामसुंदर, अरविंद सेंगर, अयूब अंसारी, आदित्य मिश्रा, संजीव तिवारी, शैलेंद्र व्यास, लालू शेख, सिद्धार्थ पांडेय आदि मौजूद रहे।
होमगार्डों ने लगाया वसूली का आरोप
उरई। होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक विकास भवन परिसर में जिलाध्यक्ष कोमेश द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें ड्यूटी लगाने के नाम पर होमगार्ड के शोषण और अवैध वसूली का मुद्दा उठाया गया। बाद में होमगार्डों ने वसूली से संबंधित वीडियो जिला कमांडेंट, मंडलीय कमांडेंट, कमांडेंट जनरल को शिकायतीपत्र भी भेजा। बैठक में हरीसिंह, दिनेश सिंह, उदयराज, पूरनलाल, रामकुमार, राजेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें